Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में अगले 3 महीने में डीजी रैंक के तीन आईपीएस अफसर रिटायर हो रहे हैं..

यूपी पुलिस के बॉस का बिग बॉस बनने का रास्ता साफ.. अगले 3 महीने में होंगे स्थाई डीजीपी..

विवेक त्रिपाठी-

यूपी में अगले 3 महीने में डीजी रैंक के तीन आईपीएस अफसर रिटायर हो रहे हैं.. आईपीएस नीरा रावत, आईपीएस एलवी एंटनी देव कुमार और आईपीएस आलोक शर्मा..

सीनियर आईपीएस अफसरों के रिटायरमेंट के बाद राजीव कृष्ण वरिष्ठता सूची में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे और उनके स्थाई डीजीपी बनने का रास्ता साफ हो जाएगा..

नीरा रावत आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन और यूपी 112 की डीजी हैं.. वो इसी महीने 30 अप्रैल को रिटायर होंगी.. डीजी रूल्स एंड मैन्युअल एलवी एंटनी देव कुमार 31 मई और डीजी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप आलोक शर्मा जून के अंत में रिटायर होंगे..

कुछ आईपीएस रिटायर होंगे तो कुछ का प्रमोशन भी होगा.. नीरा रावत की जगह कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह डीजी बनेंगे.. एंटनी देव कुमार की जगह गोरखपुर के एडीजी जोन अशोक मुथा जैन को डीजी बनाया जाएगा.. रिटायरमेंट और प्रमोशन के इस सिलसिले से लंबे समय के बाद यूपी को स्थाई डीजीपी मिलने जा रहा है..

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन