Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टाइम्स न्यूज नेटवर्क के एडिटर गौतम सिद्धार्थ की आफिस में मीटिंग के दौरान मौत

एक बुरी खबर आ रही है. टाइम्स आफ इंडिया के न्यूज नेटवर्क जिसे टाइम्स न्यूज नेटवर्क यानि TNN कहा जाता है, के एडिटर गौतम सिद्धार्थ की मौत हो गई है. शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक वे आफिस में एक मीटिंग में शामिल थे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और चल बसे. इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से बैठक में सभी लोग हड़बड़ा गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम आज दोपहर बाद एक बजे का है. गौतम सिद्धार्थ एक बजे के आसपास न्यूज मीटिंग में थे. बीच में उन्हें तनाव-सा महसूस हुआ तो वो उठकर टॉयलेट की ओर चले गए. बताया जा रहा है कि उन्हें टॉयलेट की तरफ ही हार्ट अटैक आया और गिर पड़े. जब तक लोग पहुंचते और उन्हें प्राथमिक उपचार को ले जाते, वे दम तोड़ चुके थे.

आफिस में मीटिंग के दौरान हार्ट अटैक का यह प्रकरण देख-सुन मीडियाकर्मी सकते में हैं. कुछ लोग इसे टाइम्स समूह में जबरदस्त वर्क लोड और अत्यधिक तनाव का मामला भी बता रहे हैं जिसके कारण कोई भी उच्च पदस्थ व्यक्ति नार्मल लाइफ नहीं जी पाता. वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि यह हार्ट ब्रेक का मामला है जिसमें शुरुआती तीस चालीस सेकेंड सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. अगर उसी समय गौतम सिद्धार्थ को मुंह से सांस देते हुए उनके हृदय को जोर-जोर से दबाया जाता तो शायद सांस लौट आती. फिलहाल एक वरिष्ठ पत्रकार के आफिस में हृदयाघात से मौत के मामले में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं पर इस घटनाक्रम ने टाइम्स समूह के पत्रकारों को हिलाकर रख दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन