Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नेशनल मीडिया के बीच ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ के कुछ स्लॉट्स टॉप पर

देश-प्रदेश की खबरों का नया ठिकाना ज़ी हिन्दुस्तान हर हफ्ते के साथ लोकप्रियता के पायदान चढ़ रहा है. देश के ऐसे इलाकों में जहां राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल्स की नजर पूरी तरह नही जा पाती है, उन इलाकों की खबरों के लिए भी ज़ी हिन्दुस्तान दर्शकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतर रहा है. 45 वें हफ्ते की बार्क रेटिंग्स ज़ी हिन्दुस्तान की देश के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच को सही ठहरा रही है.

बार्क के इस हफ्ते की रेटिंग्स के मुताबिक असम/ नॉर्थ ईस्ट/सिक्किम के ग्रामीण इलाकों में ज़ी हिन्दुस्तान का मार्केट शेयर 12.2 फीसदी है और राष्ट्रीय स्तर पर ज़ी हिन्दुस्तान की रैंक 3 है. इन इलाकों में टाइम स्पेंट के मामले में 17.5 टाइम स्पेंट के साथ ज़ी हिन्दुस्तान दूसरे पायदान तक पहुंच चुका है. इसके अलावा एमपी-छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भी ज़ी हिन्दुस्तान लगातार आगे बढ़ रहा है.

बेस्ट परफॉर्मिंग स्लॉट्स की बात करें तो दिन का पहला बुलेटिन (सुबह 6 बजे ) हिन्दुस्तान 100 इस हफ्ते भी 15 फीसदी से ज्यादा शेयर के साथ बढ़त बनाए हुए है. 17 नवंबर को सुबह 6 बजे के स्लॉट में ज़ी हिन्दुस्तान देश भर में नंबर एक पर रहा. इसके अलावा 11 नवंबर को शाम 7 बजे ‘बताना तो पड़ेगा’ भी 17 फीसदी शेयर के साथ देश का नंबर एक स्लॉट था. इनके अलावा AM TO PM , आतंक और गुजरात इलेक्शन पर ज़ी हिन्दुस्तान का खास शो ‘PM के राज्य में CM कौन’ भी टीआरपी चार्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 11 नवंबर को शाम 7 बजे का खास शो ‘बताना तो पड़ेगा’ भी राष्ट्रीय चैनलों की टॉप 100 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है.

इसे भी पढ़ें : 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन