Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

मंदिर में आपत्तिजनक तस्वीर खिंचाने के आरोपी दो पत्रकारों को लड़की की मां ने भिजवाया जेल

समुदाय विशेष की लड़की के साथ मंदिर में आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पत्रकार हैं. आरोप है कि खबर कवर करने के नाम पर युवती को बरगलाने का प्रयास कर रहे थे।

इस मामले में एसपी हारिश बिन जमां ने बताया की सदर थाना में एक महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन में महिला ने सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व तत्कालीन एक पत्रिका से जुड़े किशोर कुमार वर्मा और एक निजी चैनल व सोशल मीडिया एप से जुड़े अमर कुमार गोस्वामी पर अपनी नाबालिक बेटी को जबरन खखपरता मंदिर ले जाकर आपत्तिजनक फोटो खींचने का आरोप लगाया।

पुलिस का कहना है कि जांच में उक्त आरोप सत्य पाया गया है। ‌साथ ही पुलिस जांच में यह भी पाया गया की आरोपी अमर कुमार गोस्वामी खबर कवर करने के नाम पर नाबालिक का मोबाइल नंबर विज्ञान भवन में स्टडी कर रही लड़की से प्राप्त कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने का निरंतर प्रयास कर रहा था। पूरा मामला झारखंड लोहरदगा का है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन