Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उमेश कुमार को मिल गई जमानत

देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही है. उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार को तगड़ा झटका लगा है. निचली अदालत ने रीजनल न्यूज चैनल समाचार प्लस के सीईओ और एडिटर इन चीफ उमेश कुमार को जमानत दे दी है. उमेश को स्टिंग और ब्लैकमेलिंग समेत कई आरोपों के चलते गिरफ्तार कर जेल में डाला गया था.

कल हाई कोर्ट ने भी उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाई थी और निचली अदालत को जमानत पर फैसला लेने का निर्देश दिया था. तभी से यह माना जा रहा था कि उमेश को जमानत मिलने से अब कोई नहीं रोक सकता. चर्चा यह भी है कि उमेश कुमार जेल से बाहर आते ही कोर्ट से सीएम के इर्दगिर्द के लोगों के किए गए स्टिंग को चैनल पर प्रसारित करने की अनुमति लेंगे.

कोर्ट ने अनुमति दे दी तो उमेश अपने चैनल द्वारा त्रिवेंद्र रावत राज में किए गए करप्शन के सारे स्टिंग का प्रसारण समाचार प्लस पर करा देंगे. इससे त्रिवेंद्र रावत सरकार की किरकिरी तय है. इस आशंका के चलते भाजपा खेमे में हलचल है. वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा सकता है.

इसे भी पढ़ें…

उमेश कुमार का पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट कराने पर रोक, सीएम के भाई समेत कइयों को नोटिस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन