लखनऊ, 29 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सलाहकार, करनैल सिंह का शुक्रवार देर शाम हृदयाघात से निधन हो गया। 66 वर्षीय सिंह 1974 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्हे 26 जुलाई को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था।
मुख्यमंत्री आवास पर चल रही एक बैठक के दौरान सिंह को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें तत्काल श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।