Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल, दिव्यांग लड़की से दौड़ाकर गैंगरेप! देखें वीडियो

शीतल पी सिंह-

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश : ये एक सुनने बोलने से अपाहिज लड़की है जो हैवानों से अपनी अस्मत बचाने के लिये माडल स्टेट में भाग रही है। वीडियो डरावना है इसलिए still फ़ोटो लगा रहा हूँ। इसके पीछे मोटरसाइकिलों पर सवार शोहदों का गिरोह है जिससे बचने की नाकाम कोशिश करती उसका यह मुद्रा गवाह बन गई।

बाद में शोहदों ने उसे धर लिया और गैंगरेप किया । उत्तर प्रदेश के बारे में देश के गृहमंत्री अमित शाह जी ने पिछले विधानसभा चुनावों में दावा किया था कि यहां कोई भी स्त्री आधी रात को गहनों से लदी हुई सुरक्षित घर जा सकती है!

सच यह है कि पिछले तीन बार से उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रमुख का पद कार्यवाहक चल रहा है । स्त्रियों से संबंधित अपराधों में प्रदेश देश के पहले नंबर पर है और कोई बूढ़ी स्त्री तक सूरज ढलने के बाद बलात्कारियों से सुरक्षित बच कर घर पहुँचने का जोखिम नहीं उठा सकती ।

बेरोज़गारी को दंगा भड़काने पर लगाया गया है और ख़ुद मुख्यमंत्री विधानसभा में उनकी हिफ़ाज़त करते मिलते हैं । फ़तेहपुर के दंगाइयों के नाम सार्वजनिक न हो पायें इसका उन्होंने भरे सदन में प्रयास किया ।

देर रात को सड़क पर भागती योगी के उत्तरप्रदेश की इज़्ज़त। उम्र–21 साल। पीछे बाइक पर 5 रेपिस्ट। बकायदा गैंगरेप हुआ। 2 आवारा कुत्ते पकड़े गए। बाकी फरार हैं। मोमबत्ती गैंग हम होंगे कामयाब… गुनगुनाते हुए सड़कों पर है। चिंता आवारा कुत्तों को बचाने की है। ठाकुर का नारा है–बेटी बचाओ। (बलरामपुर के एसपी के बंगले के सामने की सीसीटीवी फुटेज) ! – सौमित्र रॉय


देखें संबंधित वीडियो-



सूबे का हाल जानने के लिए ये भी पढ़ें-

यूपी का विधानसभा सत्र, नोएडा का नकली थाना और बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, पढ़ें/देखें https://www.bhadas4media.com/uttar-pradesh-latest-news-hindi/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन