Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी : मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा- गद्दारों को बीस-बीस जूते मारो

बस्ती : समाजवादी पार्टी में जनता को गाली देने वाले मंत्री पार्टी आलाकमान के लिये सिरदर्द बनते जा रहे हैं। पंडित सिंह के बाद अब बाहुबली मंत्री ने भाषा की मर्यादा लांघी है। प्रदेश सरकार में पशुधन प्रसार और लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह ने अपने ही क्षेत्र की जनता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसकी आडियो क्लिप उस वक्त किसी ने बना ली और कुछ ही घंटों में मंत्री जी की यह अभद्र टिप्पणी वाट्सअप पर वायरल हो गई। 

सपा मंत्री राजकिशोर सिंह ने इस आडियो क्लिप में अपने कुछ कार्यकर्ताओं से कहा कि तुम लोग कुछ करते नहीं हो, मैंने इतना काम कराया है मगर उनके ही लोग गद्दारी करते हैं। आप लोग उन्हे 20 जूते निकाल कर मारो, गद्दारी करने वालों की वजह से ही उनका भाई एमपी का इलेक्शन हार गया। मंत्री ने पूरे आडियो क्लिप में अपने कार्यकर्ताओं को ही केवल सम्बोधित किया और उन्हे उकसाया भी। 

गौरतलब है कि राजकिशोर सिंह पिछले 15 साल से हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और दो दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र में सेक्टरवार बैठकें कर रहे हैं। इसी दौरान उनके द्वारा छावनी इलाके में इस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया। मंत्री ने पार्टी के वर्करों की गद्दारी से लाचारी जताते हुये कहा कि जो उनके साथ गद्दारी करता है वो समझ ले, अपने मां बाप के साथ गद्दारी कर रहा है। इसलिये गद्दारी करने वाले वर्कर या तो अपना नाम कटवा लें या उनके खिलाफ बोलने वालों को बीस बीस जूते मारो। 

अब सवाल यह उठता है कि मंत्री जी को आखिर अपने पद का भी ख्याल क्यों नहीं रहा। अभद्र भाषा का सार्वजनिक तौर पर प्रयोग करना उन्हें कहां तक शोभा देता है। भाजपा के जिला अध्यक्ष और कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मंत्री राजकिशोर सिंह के इस आडियो क्लिप पर उनसे इस्तीफे की मांग की है। साथ ही मंत्री पर यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी और मंत्री का चरित्र अभद्रपूर्ण है।

पत्रकार सतीश श्रीवास्तव से संपर्क : 9889557333

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन