Dayanand Pandey : कांग्रेस सरकार के पतन के बाद देख रहा हूं कि क्रंतिकारी टाइप के तमाम एन जी ओ की भी सेहत खराब हो गई है। फंड की भारी दिक्क़त आ खड़ी हुई है। मानव संसाधन मंत्री के रूप में अर्जुन सिंह ने एनजीओ के मार्फ़त जिन गतिविधियों को सुर्खरू बनाया था, कांग्रेस के बाकी मंत्रियों ने भी उन्हें खाद पानी दिया था।
अब वह सारी गतिविधियां पाताल का पता खोज रही हैं। पानी मांग रही हैं। शुरुआत उनके प्रकाशनों के बंद होने के ऐलान से हो रही है। याद कीजिए कि यह तहलका जैसे क्रंतिकारी कदम भी अर्जुन सिंह की ही प्रेरणा से संभव हुए थे जो बाद में पोंटी चड्ढा जैसों की चड्ढी में समा गए।
लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.