Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों से अभद्रता और हमले के विरोध में पत्रकार संगठन UPAJ ने DM को सौंपा ज्ञापन

त्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट (UPAJ) संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) द्वारा कवरेज के दौरान पत्रकारों से हो रही अभद्रता और हमले को लेकर मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन दिया। उपज के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

अजय चौधरी ने कहा कि पत्रकार जब सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करता है एवं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खबर छापकर प्रसारित करते हैं, तो पत्रकार पर जान माल का खतरा मंडराता रहता है। कई बार देखा गया है कि पत्रकारों के साथ मारपीट की जाती है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और यहां तक ​​कि उनकी हत्या भी कर दी जाती है। ऐसे में मेरठ शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह पत्रकारों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराये। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि कवरेज के दौरान पत्रकारों पर इसी तरह हमले व असम्मान जारी रहा तो उक्त संगठन शासन प्रशासन को चुनौती देता है कि वह पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगा।

जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा की पत्रकारों के साथ बर्ताव को गंभीरता और सख्ती से लें, ताकि मीडिया स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा कर सके। जब पत्रकारों के साथ अभद्रता या मारपीट होती है, तो उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं आने वाले समय में रोकी जा सकें।

जिला प्रवक्ता अरुण सागर राज ने कहा की समाचार कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के घटनाएं निंदनीय है। पत्रकारों का कार्य समाज को सत्य और न्याय की ओर मोड़ने में महत्वपूर्ण होता है और हम इस प्रकार के आपत्तिजनक व्यवहार का पूरी तरह से खिलाफत करते हैं।

इस दौरान अध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री ललित ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, जिला प्रवक्ता अरुण सागर, जिला सचिव नरेश कुमार, संतोष गोसाई, राहुल ठाकुर, अखिल गौतम, मनोज कुमार, नीरज कुमार, रोहित, रवि गौतम,आशु, लोकेंद्र चौधरी, अंकुर शर्मा, विपुल, वसीम, आरिफ, जर्रार, आजम आदि पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन