Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

NCRB की रिपोर्ट ने डराया, अपहरण की वारदातों में उत्तर प्रदेश नंबर वन

Image indiatoday

मदन मोहन सोनी-

देश में वर्ष 2022 में अपहरण के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इस मामले में यूपी नंबर वन रहा। N.C.R.B. यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक देश में अपहरण की हर दिन औसतन 294 से ज्यादा और प्रति घंटे 12 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।


इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में दिल्ली में अपहरण की 5641, 2021 में 5527 और 2020 में 4062 एफआईआर दर्ज की गई जबकि यूपी में अपहरण के सर्वाधिक 16262 मामले दर्ज किए गए जो 2021 में 14554 और 2020 में 12913 थी।
एनसीआरबी के अनुसार 2022 में देश में अपहरण के कुल 107588 मामले दर्ज किए गए जबकि पहले यह आंकड़ा 2021 में 101707 और 2020 में 84805 था। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में देश में प्रति एक लाख आबादी पर अपराध की औसत दर 7.8 थी, जबकि ऐसे अपराधों में आरोप पत्र दायर करने की दर 36.4 थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन