Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

हिंदुस्तान टाइम्स, ANI और द फ्री प्रेस जर्नल में कई पदों पर वैकेंसी, देखें.. अप्लाई करें

हिंदुस्तान टाइम्स अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एडिटर्स और राइटर्स की भर्ती कर रहा है। कामकाज का लोकेशन नई दिल्ली रहेगा।

पद और योग्यता:

2-6 साल का अनुभव आवश्यक।

पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन या संबंधित क्षेत्र में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य।

अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़, लेखन और एडिटिंग कौशल जरूरी।

डिजिटल पत्रकारिता और SEO का ज्ञान वरीयता में गिना जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार [email protected] पर अपना रिज्यूमे और कवर लेटर भेज सकते हैं। विषय में “English Web Desk” लिखना अनिवार्य है।


एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल (ANI) ने सब एडिटर (प्रिंट न्यूज डेस्क, इंग्लिश) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह फुल-टाइम, इन-ऑफिस पद दिल्ली स्थित कार्यालय में रहेगा।

उम्मीदवार के पास 2 से 4 साल का प्रिंट जर्नलिज्म का अनुभव होना चाहिए, विशेष रूप से न्यूज़ एजेंसी में कार्य का अनुभव जरूरी है। भूमिका में न्यूज़ एडिटिंग, फैक्ट वेरिफिकेशन, हेडलाइन राइटिंग और संपादकीय सहयोग शामिल होगा।

इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना रिज़्यूमे और कवर लेटर [email protected] पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।


इंग्लिश डेली फ्री प्रेस जर्नल (FPJ) ने वीडियो एडिटर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह पद FPJ के डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए होगा, जहां विज़ुअल जर्नलिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। कार्य मुंबई दफ्तर के लिए है।

उम्मीदवार के पास 2-3 साल का अनुभव और Adobe Premiere Pro व After Effects में दक्षता होनी चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी में प्रवीणता अनिवार्य है, जबकि मराठी का ज्ञान अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी। उम्मीदवार को शिफ्ट में, सप्ताहांत पर भी कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी [email protected] पर भेज सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए 7710874924 पर संपर्क कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Abhishek savita

    July 5, 2025 at 10:48 pm

    Me ap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन