Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

वयोवृद्ध पत्रकार कुंवर नेगी ‘कर्मठ’ का निधन

कोटद्वार: समाज सेवी एवं गढ़गौरव पत्रिका के प्रधान सम्पादक कुंवर नेगी कर्मठ का 103 साल की उम्र में निधन हो गया। कुंवर सिंह नेगी कर्मठ के निधन पर सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार एवं गढ़गौरव पत्रिका के सम्पादक कुंवर सिंह नेगी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का यहां गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों के साथ उनका अतिंम संस्कार किया।

कांग्रेस, भाजपा, के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक बड़ोला, दर्शन सिंह रावत, बीबी ध्यानी,दिनेश गुंसाई, संजय मित्तल, मातबर सिंह, मंगल सिंह रावत, विपिन चढ़ा, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, मनवर सिंह आर्य, मनोज रावत, हिम्मत सिंह नेगी, प्रवेश रावत, राकेश मित्तल, राकेश अग्रवाल, प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

कांग्रेस एवं भापजा कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालयों में शोक सभा व्यक्त कर कुंवर सिंह नेगी कर्मठ को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्मठ को कांग्रेस का सच्चा सिपाही एवं लेखनी का धनी बताते हुए उनके कार्यो की सराहना की है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्मठ के निधन को समाज के लिए क्षति बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कर्मठ ने अपनी लेखनी के माध्यम से समस्याओं को उठाने का भरसक प्रयास किया।

शोक व्यक्त करने वालों में लैंसडौन विधायक दलीप रावत, शैलेन्द्र गढ़वाली, धर्मवीर गुसांई, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह चौहान, प्रवीन चौहान, मंगतराम अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मनोज लखेड़ा, आरजा भट्ट, कैलाश थलेडी, संग्राम सिंह भंडारी, रानी नेगी, शशि नैनवाल, भुवनेश खर्कवाल, प्रमोद अग्रवाल मौजूद थे।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कर्मठ के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मठ जी कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि लेखनी के भी धनी थे, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का काम किया है तथा पत्रकारिता के रूप में जनसमस्याओं को उठाने का काम किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन