Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अगर इलेक्ट्रिक बाइक ख़रीदने जा रहे हों तो इस नाम को याद रखिए, नहीं ख़रीदना है!

चैतन्य उषाकिरण चंदन-

मैंने Vida V1 plus इलेक्ट्रिक बाइक खरीदकर अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी है। मैंने यह सोचकर इस बाइक को खरीदा कि इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प का नाम जुड़ा है। लेकिन यह एक बहुत बड़ी भूल साबित हुई।

यह बाइक खरीदने के बीस दिन में ही बाइक बंद पद गई। जब मैंने कस्टमर केयर को कॉल किया तो उन्होंने मेरी बाइक को रोड साइड असिस्टेंस के माध्यम से सर्विस सेंटर भिजवा दिया। दो दिन बाद सर्विस सेंटर वालों ने मुझे बुलाकर मेरी बाइक स्टार्ट करके मेरे हवाले कर दी। लेकिन उसे ठीक दस दिन बाद मेरी बाइक फिर से स्टार्ट नहीं हो रही है।

जब मैंने कस्टमर केयर में कॉल किया तो उन्होंने फिर से मेरी बाइक को रोड साइड असिस्टेंस के माध्यम से सर्विस सेंटर भिजवाने की बात की। अब मुझे रोड साइड असिस्टेंस से फ़ोन आया, जिन्होंने मुझसे सर्विस सेंटर में बात करके सर्विस बुक करवाने को कहा।

उसके बाद मैंने अपने घर के पंद्रह किलोमीटर के रेडियस में जितने सर्विस सेंटर थे, सबको फ़ोन कर लिया, लेकिन किसी ने भी फ़ोन नहीं उठाया। अब मेरा धैर्य जवाब दे रहा था। मैंने फिर से कस्टमर केयर को फोन करके सर्विस बुक करने को कहा, तो उसने इनकार करते हुए कहा कि उनके पास सर्विस बुक करने का कोई अधिकार नहीं है।

मैंने उनसे होम सर्विस की बात कही, तो उन्होंने यह सेवा देने से भी इनकार कर दिया।

अब मैं अपने आपको मंझधार में पाता हो जहाँ मेरी बाइक एक शो पीस की तरह मेरे घर पर खड़ी है और मैं बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करके ऑफिस आना-जाना कर रहा हूँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन