Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पराग्वे में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

एसनशिओनः पराग्वे के कुरुगुआटी कस्बे में एक पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, समाचार पत्र एबीसी कलर के पत्रकार की गोली मारकर हत्या की गई। इस साल देश के अंदर पत्रकारों की हत्या का यह तीसरा मामला है। क्रेसीनसियो गोंजालेज में गुरुवार को एक घटना कवर करने के बाद कुरुगुआटी लौट रहे पत्रकार पाब्लो मेदीना की कार को कुछ नकाबपोशों ने रास्ते में रोक लिया और गोलियों से हमला कर दिया।

गोलीबारी में मेदीना और एक 19 साल के लड़के एंटोनिया अल्माडा की मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार एक महिला बच निकलने में कामयाब रही और एक स्थानी नेता सिक्सटो पोर्टिल्लो से मदद की गुहार लगाई। मेदीना की हत्या की खबर फैलते ही पत्रकारों ने असुंकियोन स्थित राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रमुख फ्रांसिसको पास्तोर अल्वरेंगा ने घटना की जांच के लिए सबसे काबिल अधिकारियों को नियुक्त करने का वादा किया। परागुवे के गृह मंत्री फ्रांसिसको डे वर्गास ने कहा कि यह हमला क्षेत्रीय मारिजुआना (नशीला पदार्थ) उत्पादकों ने किया। मेदीना के भाई और रेडियो पत्रकार सल्वाडोर मेदीना की भी 2001 में हत्या कर दी गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन