मुंबई। महाराष्ट्र सरकार कि तरफ से दिया जाने वाला राज्यस्तरीय उत्कृष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार (हिंदी) इस वर्ष दैनिक भास्कर के प्रमुख संवाददाता विजय सिंह कौशिक को दिया जायेगा। मुख्यमत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मंगलवार को यह घोषणा की। जल्द ही एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों यह पुरस्कार (बाबू विष्णुराव पराड़कर पुरस्कार) प्रदान किया जायेगा।
श्री सिंह को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, सम्मान चिन्ह के साथ 41 हजार रूपये नकद प्रदान किये जायेंगे। सिंह को इसके पहले केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्रालय का नेहरू युवा केंद्र पुरस्कार और सामाजिक संस्था अभियान पुरस्कार से नवाजा गया है। सूखाग्रस्त मराठवाडा पर लिखी गई उनकी न्यूज़ सीरीज के लिए महाराष्ट सरकार के सूचना और जनसम्पर्क विभाग द्वारा गठित चयन समिति ने श्री सिंह का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है।