Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताने वाले भाजपा मंत्री से सेना के शौचालय साफ कराने की मांग

मंत्री के बयान पर अदाणी का NDTV सबसे ज्यादा क्रोधित है

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के बदजुबान मंत्री विजय शाह को लेकर जनता में आक्रोश है। मंत्री ने पहले भारत की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताया और बाद में जब दबाव पड़ा तो बेशर्मी से हंसते हुए माफी मांग ली। लोग मंत्री विजय शाह को लेकर तरह-तरह की मांग कर रहे हैं। नीचे पढ़ें…



तेजस्वी-

BJP-RSS की शह पर हमारे देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफ़िया के बारे में आपतिजनक भाषा का प्रयोग कर मध्यप्रदेश के गालीबाज मंत्री विजय शाह ने बेशर्मी, संवेदनहीनता, निर्लज्जता, भाषाई आतंक, संघी संस्कारों, बीजेपी की तुच्छ मानसिकता और विकृत विभाजनकारी विचारधारा का उत्कृष्ट प्रयोग करते हुए अपने कलंकित दूषित विचारों, परवरिश एवं निकम्मेपन का शर्मनाक परिचय दिया है। अगर ऐसे मंत्री पर कोई कारवाई नहीं होती है तो स्पष्ट है कि ऐसी विषैली सोच के मंत्री को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का सीधा संरक्षण प्राप्त है।


चिराग पटेल-

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध है विजय शाह को 100 दिनों तक सेना के अधिकारियों के शौचालय साफ करने की सजा दी जाए।


नेहा सिंह राठौर-

देश की बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के लिए बेहद अपमानजनक बयान देने वाले भाजपा मंत्री विजय शाह को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है, कोई FIR भी नहीं दर्ज की गई है. भाजपा को विजय शाह के बयान से कोई आपत्ति नहीं है? क्या भाजपा विजय शाह के बयान से सहमत है?


दयाशंकर मिश्रा-

विजय शाह मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं! कर्नल सोफिया क़ुरैशी पर नफ़रती टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह लगातार नफ़रत फैलाने, महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। बल्कि, मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। BJP में ऐसे नेताओं का ग्राफ़ ब्रह्मोस की तेज़ी से आगे बढ़ता है। प्रदेश में ऐसे नेता सरकार-संगठन की रीढ़ की हैं। विजय शाह के बयान BJP और RSS के विचारों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र को कड़ी टक्कर दे रहा है।


अभय तिवारी-

ये बेशर्म अब तक मंत्री है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह के शर्मनाक बयान को बीजेपी और मोदी का संरक्षण मिलता दिख रहा है, अन्यथा देश के माथे पर थूकने वाला यह मंत्री हंसी के साथ सफाई नहीं देता।

देश की जिस बहादुर बेटी सोफिया क़ुरैशी ने भारतीय सेना के शौर्य को बयां कर हम सबका सीना चौड़ा कर दिया था, बीजेपी सरकार के इस मंत्री ने उसी बहादुर बेटी को आतंकवादियों की बहन बताकर भारत माता के सीने में खंजर घोंपा है।

क्या इतनी बेहया हो गई है कुर्सी? मोहन यादव सरकार के इस मंत्री के बयान से पूरा देश स्तब्ध है, लेकिन मोदी और मोहन यादव के लिए शायद यह सामान्य बात है। हो भी क्यों न ? न इन्हें बेटियों की इज्जत करनी आती है, न इनके लिए भारतीय सेना कुछ है। इन्हें तो बस वोट चाहिए। सब कुछ वोट के लिए ही है।

मोहन यादव जी, यदि इस मंत्री को आपने बर्खास्त नहीं किया तो पूरा देश आपके दोहरे चरित्र को देखेगा और समझेगा। इस बार भारतीय बेटी और भारतीय सेना के स्वाभिमान पर आंच आई है, अगर आपने मंत्री को बचाकर देश की आँखों धूल झोंकने का दुस्साहस किया तो यह देश बीजेपी के कमल को फिर कीचड़ में मिला देगा।

बेशर्मों की टोली है,
गंदी ज़ुबान फिर खोली है,
गिद्धों से हैं बदतर ये
नापाक इनकी बोली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन