Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

विकास धूलिया में भावी संपादक दिखता था, लेकिन काल पर किसका बस चलता है!

निशीथ जोशी-

विकास धूलिया का यूँ अचानक इतनी कम उम्र में जाना स्तब्ध कर गया। दैनिक जागरण देहरादून में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत इस पत्रकार ने अपनी लेखनी, सहज सरल स्वभाव, सदा चेहरे पर मुस्कान और सबको सम्मान देने की आदत ने हमको बहुत प्रभावित किया। हमको उसमें भावी संपादक दिखता था, लेकिन काल पर किसका बस चलता है।

अभी 30 मई को उत्तरांचल प्रेस क्लब में भेंट हुई थी जब विकास को सम्मानित किया गया था। सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि । ईश्वर उस आत्मा को अपने हृदय में स्थान दें। साथ ही परिजनों को शक्ति। एक सच्चे पत्रकार के परिवार के सामने कितनी बड़ी चुनौती होती है। उसके परिवार की जिम्मेदारी की।विकास धूलिया के यहाँ जाकर आज फिर अहसास हुआ।

एक बार फिर पत्रकारों और उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का सवाल उठ खड़ा हुआ है। जो पत्रकार सारा जीवन सरकार और शासन की खबरों को, आम आदमी की दिक्कतों को सब तक पहुंचता है उसकी सुध कौन लेगा। वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों के शुभ चिंतक और रिश्तों को निभाने वाले माने जाते हैं। उनसे हम अपेक्षा भी करते हैं और आग्रह भी कि कुछ ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि पत्रकार और उनके के परिवार की सामाजिक और आर्थिक हित संकटकाल में संरक्षित किये जा सकें।

इस समय उत्तराखंड के सूचना निदेशक वंशी धर तिवारी भी पत्रकारों के शुभ चिंतक और उनकी समस्याओं को जानने और समझने वाले हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कोई एक ऐसा फंड और व्यवस्था बनाने का पवित्र काम ये लोग करेंगे। जिससे नारद वृत्ति वालों और उनके परिवार को संकट काल में मदद मिल सके। हमारे सभी पत्रकार भाई भी इस से सहमत होंगे। ऐसा हमारा भरोसा है।


मूल खबर-

वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर! https://www.bhadas4media.com/vikas-dhulia-death-dehradun/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन