Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

होली में हुड़दंग की सूचना पुलिस को देना भारी पड़ गया पत्रकार को

वाराणसी। पत्रकार विनय कुमार मौर्य के साथ शिवपुर के कार्यकारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा दुर्ब्य्वाहर एवं फर्जी तरीके से 151 की कार्रवाई कर चालान किये जाने के मामले में आक्रोशित पत्रकार प्रेस परिषद् वाराणसी के दर्जनों पत्रकार सिटी एसपी श्री राजेश यादव से मिले। इन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ कैंट राजकुमार यादव को तत्काल प्रभाव से मामले की जाँच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि पत्रकार के खिलाफ दुर्व्यवहार करने वाले दारोगा अनिल कुमार सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इधर डीआईजी वाराणसी विजय भूषण से पत्रकारों के दल ने मुलाकात की। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्वप्रथम पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार पर दुःख जताते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच एसपी सिटी से कराकर शिवपुर के एसआई अनिल सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। डीआईजी ने यह भी कहा कि शासन एवं पुलिस प्रसाशन पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है ऐसे में एसआई द्वारा पत्रकार के साथ किया गया कृत्य निंदनीय है जो क्षम्य योग्य नहीं है।

पत्रकारों का नेतृत्व पत्रकार प्रेस परिषद् के जिलाध्यक्ष/मंडल प्रभारी श्री घनश्याम पाठक जी कर रहे थे। उक्त प्रकरण में अधिकारियो से मिलने वालों में विनय कुमार मौर्य, पवन पाण्डेय, पवन तिवारी, संजीव शर्मा, अभय मिश्रा, मुकेश मिश्रा, संतोष पांडेय, उमेश उपाध्याय, दिलीप मौर्या, मदन मोहन शर्मा, बंटी उपाध्याय, नविन प्रधान, आफताब आलम, संजय चौरसिया, उमाशंकर वर्मा, गुड्डू हाशमी, मंजीत पटेल, राजीव सेठ, विपिन पांडेय, विक्रम मध्यानी, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय मध्यानी, अजित कुमार वर्मा, राजीव रतन, राजीव सेठ (ii) रवि प्रकाश बाजपेयी ,शिवम् गुप्ता, मुन्ना लाल पटेल, मोनू जायसवाल, विवेक यादव, वीरेंद्र उपाध्याय, प्रवीन यादव सहित पत्रकार प्रेस परिषद अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन