Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

मुंबई के पत्रकार को धमकी दिए जाने के मामले में कांग्रेस ने मांगी माफी

कांग्रेस ने नहीं की कार्यवाही, तो कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस का करेंगे पत्रकार बहिष्कार

मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव को जान से मारने की धमकी के मामले में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मुंबई युवक कांग्रेस के इंचार्ज ऋत्विज जोशी ने पत्रकार संगठनों के शिष्टमंडल से माफी मांगी है। उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर उत्तर मुंबई युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

<p><span style="font-size: 18pt;">कांग्रेस ने नहीं की कार्यवाही, तो कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस का करेंगे पत्रकार बहिष्कार</span></p> <p>मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव को जान से मारने की धमकी के मामले में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मुंबई युवक कांग्रेस के इंचार्ज ऋत्विज जोशी ने पत्रकार संगठनों के शिष्टमंडल से माफी मांगी है। उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर उत्तर मुंबई युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।</p>

कांग्रेस ने नहीं की कार्यवाही, तो कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस का करेंगे पत्रकार बहिष्कार

मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव को जान से मारने की धमकी के मामले में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मुंबई युवक कांग्रेस के इंचार्ज ऋत्विज जोशी ने पत्रकार संगठनों के शिष्टमंडल से माफी मांगी है। उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर उत्तर मुंबई युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

युवक कांग्रेस की सदस्यता अभियान का कार्यक्रम मंगलवार को विलेपार्ले के भाईदास हॉल में हुआ। इस कार्यक्रम के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी जयशंकर पाठक से संयुक्त रूप से तीन सवाल पूछे थे। इसमें से एक सवाल युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मनपा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम करने संबंधित था।

जुहू पुलिस स्टेशन में यादव ने जो लिखित शिकायत दर्ज कराई है उसके अनुसार इस प्रेस कांफ्रेंस में पूछे गये सवाल से नाराज होकर उत्तर मुंबई युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनिल घोसालकर ने दोषी के खिलाफ जल्द से जल्द जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इस बीच बुधवार को पत्रकारों का एक शिष्टमंडल मुंबई कांग्रेस के कार्यालय में ऋत्विज जोशी से मिला। पत्रकारों ने जोशी को बताया कि यदि पत्रकार को धमकी देने वाले जिलाध्यक्ष के खिलाफ उनकी पार्टी कड़ी कार्रवाई नहीं करती है, तो मुंबई कांग्रेस और युवक कांग्रेस के प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार करने जैसा कड़ा कदम भविष्य में सभी पत्रकार संगठन मिलकर उठा सकते हैं। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस आयुक्त से इस घटना के संबंध में क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जल्द ही पत्रकारों का एक और शिष्टमंडल मुलाकात करने वाला है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement