Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विज्ञापन बिलों का बकाया भुगतान नहीं कर रही पश्चिम बंगाल सरकार

mamata banerjee

कोलकाता। द इंडियन न्यूज़ पेपर सोसाईटी(आईएनएस) ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे पश्चिम बंगाल सरकार से विज्ञापन लेते समय ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतें क्योंकि सरकार ने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया है।

mamata banerjee

mamata banerjee

कोलकाता। द इंडियन न्यूज़ पेपर सोसाईटी(आईएनएस) ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे पश्चिम बंगाल सरकार से विज्ञापन लेते समय ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतें क्योंकि सरकार ने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया है।

सोसाईटी कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ सदस्य प्रकाशकों के विज्ञापन बिलों का बकाया भुगतान कई सालों से नहीं किया है। इससे, संबंधित समाचार पत्रों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोसाईटी ने ममता सरकार के इस निर्णय पर आपत्ती जताई है कि वो पूर्व वाम मोर्चा सरकार के समय के लंबित विज्ञापन बिलों का भुगतान नहीं करेगी। सोसाईटी ने सरकार के इस निर्णय को संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत बताया।

सोसाईटी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विज्ञापन बिलों के बकाए का शीघ्र भुगतान करने की अपील की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन