Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बंगाल में ममता की हार अबकी पक्की है!

सुरेश चिपलूनकर-

इस बार ममता की हार संभावित क्यों है?

1) SIR के माध्यम से लाखों वोट कट गए हैं, यह माना जा रहा है कि ये सब ममता के वोटर थे..

2) कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर 2000, 5000, 8000 वोटों से ममता जीती थी,, इस बार वोटर लिस्ट की काटछांट के कारण अब हार जीत का अंतर बढ़ेगा, जो कि ममता के विरुद्ध होगा..

3) उम्मीद है कि हुमायूं कबीर और ओवैसी नामक “भाजपाई मोहरे” भरपूर मुसलमान वोट काटेंगे, जो कि ममता के ही वोटर थे..

4) चुनाव आयोग ने बंगाल के ढेरों अधिकारियों को राज्य से ही चलता कर दिया है, जो ममता के समर्थक माने जाते थे..

5) केंद्रीय बलों की बढ़ी हुई एवं तगड़ी उपस्थिति तो है ही, साथ ही हिंदुओं को आश्वस्त किया गया है कि सुरक्षा बल चुनाव होने के बाद 2 महीने तक यहीं टिके रहेंगे..

6) प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री, 20 केंद्रीय मंत्री, 10 मुख्यमंत्री और 130 सांसद, इतने सारे भाजपाई पूरा बंगाल मथ रहे हैं.. जबकि उधर ममता अकेली है, उसके पास कोई स्टार प्रचारक नहीं,, साथ ही उसके तो कांग्रेस और वामपंथ दोनों के साथ पंगे भी हैं..

यानी तमाम कारण ऐसे हैं जिससे लगता है कि ममता को इस बार हराया जा सकता है..

और, और, और यदि इतने सारे प्लस पॉइंट होने के बावजूद ममता बनर्जी किसी तरह चौथी बार भी सरकार बना ले जाए, तो समझ लीजिए कि बंगाल भारत के हाथ से जा चुका है…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन