Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्नी ने पति को ही करंट लगाकर मार डाला

Madan Mohan Soni-

आगरा से इस वक़्त एक रूह कँपाने में वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को बिजली के तारों से बांधकर प्लग लगाकर तड़पा-तड़पा कर मार डाला। इसके बाद वह दो दिन तक उसके शव के साथ ही रहती रही। जब उसे पछतावा हुआ तो उसने खुद ही पुलिस को फोन करके अपना अपराध स्वीकार किया और जेल भेजने को कहा ।

प्रीति कुशवाह (32) नाम की महिला ने अपने पति नीरज कुशवाह (35) को बिजली के तारों से बांधकर उसके हाथ-पैरों में करंट लगाया। इससे उसका शरीर जल गया और वह तड़प-तड़प कर मर गया। प्रीति ने बताया कि उसका पति शराब का नशा करता था और उससे लड़ाई झगड़ा करता था। हालाँकि उसने यह भी कहा कि उसने इसे सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था, लेकिन उसे जान से मारने की उसकी नीयत नहीं थी

फ़िलहाल आगरा पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन