Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के पूर्व क्षेत्रीय प्रसार प्रबंधक मुहम्मद यामीन अंसारी का निधन

Chandrakant Tripathi : नहीं रहे दैनिक जागरण के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रसार) मुहम्मद यासीन अंसारी। दैनिक जागरण बरेली मुरादाबाद व नैनीताल संस्करणों के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रसार) 68 वर्षीय मुहम्मद यासीन अंसारी का आज मध्य रात्रि नोएडा में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। सेवानिवृति के पश्चात वह अपने पुत्र शानुल हुदा के साथ नोएडा में रह रहे थे। रुहेलखंड व कुमाऊँ मंडल में दैनिक जागरण के प्रचार प्रसार में उनके जीवट प्रयास अखबारी विशेषज्ञों के हृदय पटल पर सदैव स्मरणीय रहेंगे।

निष्ठावान, कठोर परिश्रमी, अनुशासित व धुन के पक्के श्री अंसारी की भूमिका जागरण को जन जन तक पहुंचाने में पत्थर पर लकीर खींच देने जैसी रही। दैनिक आज कानपुर से अपनी समाचारपत्र यात्रा प्रारम्भ करने वाले श्री अंसारी दैनिक जागरण आगरा होते हुए जागरण बरेली पहुंचे और यही रूहानी शहर व नाथों की नगरी उनकी लगभग 46 वर्षीय अखबारी जीवन यात्रा का अंतिम पड़ाव बनी।

इस संक्षिप्त भाव भूमिका के साथ मैं अपनी व सभी प्रेमी समाचारपत्र कर्मियों, पत्रकारों व अन्य सभी जुड़े मित्रों, शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूँ कि उस कर्मयोगी को सद्गति प्रदान करें। श्री अंसारी अपने पीछे दुखी पत्नी, दो विवाहित पुत्रियाँ, एक पुत्र व अन्य बँधु वान्धवों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अखबारी दुनियाँ के सुधीजनों के हृदय में वो सदैव धड़कते रहेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत त्रिपाठी की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन