Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकारों को देख भड़क गईं यशोधराराजे सिंधिया

मध्यप्रदेश के इन्दौर में एक बैठक के सिलसिले में सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में पहुंची राज्य की वाणिज्य और उद्योग मंत्री यशोधराराजे सिंधिया को अचानक गुस्सा आ गया. दरअसल, इन्दौर शहर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं और तैयारियों लेकर सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में समीक्षा बैठक होने जा रही थी. तभी कवरेज के लिये कुछ पत्रकार वहां पहुंच गये, जिन्हें देखकर यशोधराराजे सिंधिया भड़क गयीं.

सिंधिया ने सीधे सख्त लहजे में कवरेज के लिए उपस्थित पत्रकारों से कहा, क्या आप लोग आमंत्रित हैं. इस पर पत्रकारों ने कहा कि जन सम्पर्क कार्यालय से निमंत्रण मिलने पर ही वह यहां पहुंचे हैं. इसके बाद सिंधिया ने जन सम्पर्क अधिकारी को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि मीटिंग की कवरेज नहीं होगी. कुछ देर बहस के बाद पत्रकार सभा कक्ष से बाहर निकल गए. बाद में संभागायुक्त संजय दुबे की समझाइश पर मामला शांत हुआ. इस संबंध में अधिकारी कुछ भी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए नजर आए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन