Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला में मायावती को लेकर ये क्या छप गया….

आनन-फानन में रोकी गईं अमर उजाला की 10 हजार कॉपी, आनलाइन पेपर से हटाई गई हेडिंग…

बुलंदशहर। अमर उजाला ने बसपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए अपशब्द लिख दिया। अमर उजाला के बुलंदशहर अंक में ”चीनी मिलों को बेच मोटा हुआ मायावती का पेट” शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर दिया गया। जैसे ही इस खबर पर संस्थान के वरिष्ठों की नजर पड़ी, नोएडा से लेकर बुलंदशहर तक हड़कंप मच गया। जब तक खबर रोकने के निर्देश दिए गए, तब तक बुलंदशहर एडिशन छूट चुका था। 10 हजार कापी छप चुकी थी।

छपी हुई कापियों को रद्दी कर दिया गया। गाजियाबाद एडिशन को रोकने के निर्देश दिए गए। पूरी खबर को तत्काल बदला गया। 23 जनवरी को बुलंदशहर एडिशन में छपी खबर को आनलाइन पेपर से हटाया गया। आनलाइन पेपर में नई हेडिंग लगाई गई। इस पूरे मामले में अब नोएडा से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया है। कई लोगों से जवाब तलब किया गया है और कइयों को फटकार पड़ी है। कहा जा रहा है कि बुलंदशहर ब्यूरो चीफ से लिखित में जबाव तलब किया गया है। डेस्क इंचार्ज से भी लिखित में जबाव तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले में गाजियाबाद के समाचार संपादक की कुर्सी डगमगा गई है क्योंकि उन्होंने ही इस पेज को पास कर छपने के लिए भेजा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन