Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ प्रशासन ने योगी की सभा पर रोक लगाई

चुनाव आयोग ने भले ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्य नाथ के विवादित बयानों को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया हो लेकिन लखनऊ प्रशासन ने योगी को आज लखनऊ में जनसभा नहीं करने दी। योगी की इंदिरा नगर के मुंशी पुलिया क्षेत्र में सभा होनी थी। इससे पहले भी जिला प्रशासन भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो पर रोक लग चुका है।

भारतीय जनता पार्टी ने योगी की जनसभा पर रोक के खिलाफ समाजवादी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा तुष्टिकरण कर रही है, उसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी ख्याल नहीं रह गया है। गौरतलब हो लखनऊ पूर्व से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता लाल जी टंडन के पुत्र गोपाल टंडन के प्रचार के लिये योगी की जनसभा का आयोजन किया गया था। कल प्रचार का आखिरी दिन है।

सूचना है कि पुलिस द्वारा जनसभा की अनुमति निरस्त करने के बाद भी योगी ने पुलिस के आदेश की अवज्ञा करते हुए इंदिरा नगर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने जिला प्रशासन पर राज्य सरकार के दबाव में जनसभा की अनुमति निरस्त करने का आरोप लगाया।

इस विषय में लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच के बाद इसमें एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन