Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

क्या बैंक में चेक जमा करने के बाद भी सुरक्षित नहीं आपका पैसा?

यूपी के मैनपुरी जिले में साइबर सेल और बेवर पुलिस ने मिलकर एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है जो बैंकों में जाकर बीयरर चेक चोरी किया करते थे और इस चोरी किए हुए चेक को धोखाधड़ी से कैश करा लिया करते थे।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस गैंग से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ये अंतर्राष्ट्रीय चेक चोर गिरोह बड़ा शातिर था। ये रबर और कलर पेंसिल से चेक पर खाता नंबर बदल कर पैसा निकाल लेते थे।

06 अक्तूबर को बेबर थाना क्षेत्र के मानपुर हरी ग्राम निवासी सर्बधार सिंह अपने एक रिश्तेदार द्वारा दिए हुए केनरा बैंक के चेक को अपने खाते में जमा करवा दिया। चार दिन बाद जब वो बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों से अपने चेक के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने चेक न आने की बात कही। जब बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पाया गया कि कुछ अज्ञात लोग बैंक में घुसकर उसका चेक ले गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामला मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने इस गैंग के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार को पुलिस इस गैंग को पकड़ने में कामयाब हो गई और सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

ये सभी अपराधी यूपी के ही पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं। ये गिरोह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड आदि इलाकों के बैंकों में जाकर वहां से चेक बीयरर चेक चोरी कर लिया करते थें। फिर उसे फर्जी तरीके से बैंकों में जाकर ये बीयरर चेक कैश करा लिया करते थें। ऐसी धोखाधड़ी से इन राज्यों में इस गैंग ने कई बैंकों को चूना लगा दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले भी अलग अलग राज्यों में इस तरह के फर्जीवाड़े के खेल में जेल जा चुके हैं। अपराधियों के पास से करीब दो लाख रुपये नकद, एक कार, विभिन्न बैंकों के 23 फर्जी चेक, 10 आधार कार्ड, 04 मोबाइल, कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन