Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

YouTube पर राजनीतिक कमेंट्री में 4PM फिर से नंबर वन, DB Live और NMF News टॉप थ्री में शामिल

नॉन-मेनस्ट्रीम मीडिया की राजनीतिक कमेंट्री करने वाले यूट्यूब चैनलों में सितंबर 2025 में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल 4PM रहा। डेटा बीइंग्स (Data Beings) की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में अपलोड किए गए वीडियोज़ पर 4PM को कुल 258.9 मिलियन व्यूज़ मिले, जो 16% व्यू शेयर के साथ इसे शीर्ष पर रखते हैं।

दूसरे स्थान पर DB Live रहा, जिसे 141.2 मिलियन व्यूज़ (9% शेयर) मिले, जबकि तीसरे स्थान पर NMF News रहा, जिसके व्यूज़ 110.7 मिलियन (7% शेयर) रहे। चौथे स्थान पर The Jaipur Dialogues और पांचवें पर The Live TV रहे, जिनके क्रमशः 105.5 मिलियन और 77.5 मिलियन व्यूज़ रहे।

रिपोर्ट के अनुसार, अन्य प्रमुख चैनलों में Bharat Samachar (58.8M), Dhruv Rathee (55.5M), Ulta Chasma UC (55.2M), Pragya Ka Panna (54.1M) और Abhisar Sharma (53.7M) शामिल हैं।

पूर्व NDTV पत्रकार Ravish Kumar Official 11वें स्थान पर रहे, जबकि The Chanakya Dialogues Hindi और Ajit Anjum क्रमशः 12वें और 13वें स्थान पर रहे।

रिपोर्ट में The Deshbhakt (Akash Banerjee) 18वें स्थान पर है, जबकि अन्य चैनलों में Deepak Sharma, The Public India, Public Views India, All India News और Face to Face जैसे नाम भी शामिल हैं।

यह रिपोर्ट यूट्यूब पर सितंबर 2025 में अपलोड किए गए वीडियोज़ के व्यू काउंट (30 अक्टूबर तक) के आधार पर तैयार की गई है और इसमें मेनस्ट्रीम मीडिया चैनलों को शामिल नहीं किया गया है।


4pm के संस्थापक और प्रधान संपादक संजय शर्मा इस सफलता पर क्या कहते हैं-

आप सबके सामने सिर झुकाकर कहना चाहता हूँ ..
धन्यवाद… पर सिर्फ़ धन्यवाद कहना कम पड़ जाता है .

इस महीने भी 4PM देश में नंबर-1 रहा.
लेकिन सच बताऊँ ,ये जीत मेरी नहीं है.

ये जीत उन करोड़ों दिलों की है जो सच के साथ खड़े हैं.

कहते हैं कि स्क्रीन पर दिखने वाला इंसान सफल होता है,
पर मैं जानता हूँ ..

हर व्यू के पीछे एक दुआ होती है, एक आशीर्वाद होता है,
और उसी ने 4PM को यहाँ तक पहुँचाया है.

लगभग पौने दो साल लगातार नंबर-1…
और इस बार भी पहले-दूसरे के बीच बारह करोड़ व्यू का फासला ..
कभी-कभी यकीन ही नहीं होता कि ये सपना सच है.

मैंने सिर्फ़ आवाज़ दी,
पर ताक़त आपने दी.
मैंने सिर्फ़ सच्चाई चुनी,
पर हौसला आपने दिया.
मैं कभी अकेला नहीं रहा ..
मेरे पीछे आप सब खड़े थे.

कभी रात देर तक काम करते हुए,
कभी सिस्टम की मार झेलते हुए,
कभी धमकियाँ, कभी दबाव…
लेकिन हर बार सिर्फ़ एक चीज़ ने मुझे रोका नहीं वो था
आपका भरोसा.

जब थक जाता हूँ तो सोचता हूँ ..
कहाँ से आती है ये ऊर्जा?
और फिर आप सब दिखाई देते हैं।
आपका प्यार… आपका साथ… आपके संदेश…

तब समझ आता है ..
ये मिशन मैं नहीं चला रहा,
आप चला रहे हैं.

मेरे लिये ये चैनल कोई बिज़नेस नहीं,
ये मेरी साँस है, मेरी जिम्मेदारी है, मेरा वादा है..

बस एक ही गुज़ारिश है ..
अपना प्यार और भरोसा ऐसे ही बनाये रखियेगा.
ये मेरी सबसे बड़ी कमाई है, सबसे बड़ी पूँजी है.

मैं वादा करता हूँ ..
जब तक आप साथ हैं,
सच बोलना बंद नहीं होगा.
आवाज़ उठाना बंद नहीं होगा।.
और 4PM कभी झुकेगा नहीं.

दिल से शुक्रिया,
आपका
संजय शर्मा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन