Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘ज़ी न्यूज़ गुजराती’ के दर्जन भर से ज्यादा मीडियाकर्मियों पर गिरी गाज

ज़ी न्यूज़ गुजराती के अहमदाबाद आफिस से खबर है कि पिछले एक महीने में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली से पहुची एचआर की टीम ने बिना किसी कारण के 15 से ज़्यादा पत्रकारों को तत्काल प्रभाव से आफिस से बाहर जाने का फरमान जारी कर दिया. इसके बाद चैनल के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकरों को बाहर जाने को बोल दिया.

बताया जाता है कि बृजेश कुमार को ज़ी हिन्दुस्तान से मुक्त किए जाने के बाद जी गुजराती की कमान दी गई. इसके बाद से पूर्व एडिटर दीपक राजानी की टीम का सफाया करने की योजना बनने लगी. हालांकि अब बृजेश भी जी ग्रुप के साथ नहीं है लेकिन उनके समय में तैयार की गई योजना को लागू कर दिया गया है. दर्जन भर से ज्यादा पत्रकारों के पेट पर लात मारा जा चुका है.

https://www.youtube.com/watch?v=03_7_qZLAv0
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन