Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

जी बिजनेस और प्रभात खबर में कई पदों पर नौकरी का मौका

मीडिया जगत में नौकरी की तलाश कर रहे पेशेवरों के लिए अच्छी खबर है। देश के दो प्रमुख मीडिया संस्थानों—‘Zee Business’ और ‘प्रभात खबर’—ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


Zee Business में Corporate Editor की वैकेंसी

देश के अग्रणी बिजनेस न्यूज चैनलों में से एक Zee Business ने कॉरपोरेट एडिटर (Corporate Editor) पद के लिए योग्य और अनुभवी पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए विज्ञापन के अनुसार, यह सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां प्रतिभा और परिश्रम की सच्ची कद्र होती है। Zee Business का कहना है कि यहां विचारों को महत्व, मेहनत को पहचान, और करियर विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

योग्यताएं और अनुभव: इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- भड़ासJobs


प्रभात खबर डिजिटल टीम में कई पदों पर भर्तियां

प्रसिद्ध हिंदी समाचार पत्र प्रभात खबर की डिजिटल टीम में भी बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों में शामिल हैं:

  • बिहार हेड
  • वीडियो प्रड्यूसर
  • वीडियो एडिटर
  • कंटेंट राइटर

प्रभात खबर द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे अपना अपडेटेड रिज्युमे दिए गए ईमेल पते पर भेजें: [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन