Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ीनत सिद्दक़ी यौन उत्पीड़न केस में अदालत ने ज़ी मीडिया को दिया जोर का झटका, देखें वीडियो

ज़ीनत सिद्दीक़ी यौन उत्पीड़न केस में ज़ी मीडिया को झटका लगा है. ज़ी ने अपने संपादक रमेश चंद्रा को बचाने के लिए ज़ीनत सिद्दीक़ी पर एक करोड़ रूपये का हर्जाना मांगा है.

पीड़िता की आवाज दबाने के लिए ज़ी मीडिया ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 205 पेज की एक अपील दाखिल की है. उसने अदालत में वकीलों की फौज खड़ी कर दी है.

चैनल ने अपनी अपील में अदालत से मांग की है कि ज़ीनत उससे बगैर शर्त माफी मांगे और ज़ी व संपादक के खिलाफ किए गए सभी ट्वीट्स डिलीट करे.

चैनल ने कोर्ट से विनती करते हुए कहा कि ज़ीनत की बात सुने बगैर ज़ी का पक्ष मजबूत किया जाए. लेकिन अदालत ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है. अदालत ने साफतौर पर ज़ी से कहा कि वे ज़ीनत को ट्वीट डिलीट करने के लिए नहीं कह सकते.

ज़ी की तरफ से सीनियर अधिवक्ता संजीव सिंधवाल, तेजवीर सिंह, कपिल मिधा और एडवोकेट गर्व सिंह को खड़ा किया है. ज़ी ने इन वकीलों को इसलिए खड़ा किया की यौन उत्पीड़न की शिकार ज़ीनत की आवाज को चुप करा दिया जाए.

आप सुनिए वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार का यह पूरा वीडियो..

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1758495254289035302?t=ioFvm4kaYr-G_3aNNbCrPA&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन