Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

10 मार्च को किसे मिलेगी खुशी, किसे मिलेगा गम?

Aman Anand-

यूपी के चुनाव को अखिलेश vs बीजेपी की लड़ाई कहा जा सकता है | जहाँ यूपी में सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी फ़ौज मैदान में उतार दी | वहीँ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश अकेले ही पूरी बीजेपी से लोहा लेते दिखे हैं | सातों चरण का मतदान अब पूरा हो चला है और एग्जिट पोल ने जनता को उत्साह से भर दिया है | होली से ठीक पहले 5 राज्यों के चुनाव का नतीजा बहुतों को खुश और दुखी भी कर सकता है | ऐसे में जनता को अपने दिल को मजबूत रखना होगा | इस बात में कोई दो राय नहीं कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों ने यूपी में बहुत मेहनत की है | इस मेहनत के नतीजे को आने में अब कुछ घंटे शेष रह गए हैं |

यूपी की लड़ाई अखिलेश और बीजेपी दोनों के लिए इज्जत की लड़ाई है | जहाँ अखिलेश अपनी छवि सुधारकर वापस सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं, वहीँ योगी 5 साल में अपने काम के बूते वापस सकता में आने की कोशिश कर रहे हैं | जनता के लिए भी दोनों में से बेहतर कौन ये निर्णय कर पाना कठिन रहा है |

इसे अखिलेश की किस्मत ही कहेंगे कि पार्टी की छवि सुधरते के लिए जब उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह से बगावत की और विकासकार्य शुरू किया तब उस समय की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस पिता-पुत्र की लड़ाई के मुद्दे को काफी अच्छे से भुनाया और जनता के बीच यह संदेश जारी किया कि जो लड़का अपने पिता का न हो सकता वो जनता का क्या होगा? जनता के बीच समाजवादी पार्टी को लेकर अविश्वास तेजी से पनपने लगा और इसका असर चुनाव में भी दिखा समाजवादी पार्टी सत्ता से दूर हो गई | हालांकि उस दौरान बीजेपी ने यूपी का चुनाव मोदी के चेहरे पर ही लड़ा था | देश में मोदीजी की कप्रियता उस दौरान चरम पर थी और यूपी की जनता ने बीजेपी को राज्य की सत्ता सौप दी | 5 साल में यूपी में काफी विकासकार्य हुए और विपक्ष लगातार सरकार पर हमले करता रहा |

अब फैसले की घडी आ गई है 10 मार्च को सुबह से 5 राज्यों के चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे | ज़्यादातर एग्जिट पोल जहाँ मणिपुर, यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं और पंजाब में AAP के आने का संकेत दे रहे हैं | वहीँ कुछ एग्जिट पोल यूपी में समाजवादी पार्टी को बहुमत देते दिखे हैं | एग्जिट पोलों के कारण जनता में 10 मार्च को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है | बस कुछ घंटे और दिल थाम के रखिए और सोचिये कि इस बार हमे कौन सी सरकार मिलने वाली है क्योंकि भईया ये जनता है | ये कहती कुछ है और कर कुछ जाती है | 10 मार्च के लिए दोनों दलों को शुभकामनाएं |

AMAN ANAND
TIMES NOW NAVBHARAT

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन