Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा समेत पूरे परिवार पर पॉक्सो एक्ट और धर्मांतरण की FIR

गर्भ निरोधक दवा से हुआ इंफेक्शन, तब मामला खुला..

लखनऊ। आशियाना के रश्मिखंड निवासी अर्श रजा पर स्कूल में पढ़ाई के दौरान इंटर की एक छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और लंबे समय तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी पर छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का भी आरोप है। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता की मां को धमकाने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर अर्श रजा को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अर्श रजा का पिता मनोज कुमार मिश्रा लखनऊ में कई अखबार संचालित करता है। जिस कारण वह पीड़िता व उसकी मां को अर्दब में लेने का प्रयास कर रहा था।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता थल सेना में तैनात हैं। वर्ष 2023 में दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आरोप है कि अर्श रजा ने छात्रा से दोस्ती की और फिर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

इसके बाद उसने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और लगातार यौन शोषण जारी रखा। कई बार वह छात्रा को धमकाकर अलग-अलग होटलों में ले गया। आरोपी ने पीड़िता को गर्भ निरोधक दवाएं भी खिलाईं। विरोध करने पर मारपीट की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। इंकार करने पर धमकियां दीं।

छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर खुलासा हुआ

गर्भ निरोधक दवाओं के सेवन से छात्रा को यूरिनरी इंफेक्शन हो गया। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो डॉक्टर को दिखाया गया, तभी परिजनों को पूरी घटना का पता चला। पीड़िता की मां ने जब इस मामले की शिकायत अर्श रजा के पिता मनोज कुमार मिश्र, मां और दोनों बहनों अल्फिया रजा व सुंबुल रजा से की, तो उन्हें भी धमकाया गया। सोमवार को पीड़िता की मां ने अर्श रजा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई।

डीसीपी के अनुसार अर्श रजा को पीजीआई थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामजद अन्य आरोपियों (परिवार के सदस्यों) की भूमिका की जांच की जा रही है। यह घटना बेहद गंभीर है। पीड़िता नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच जारी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन