Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चंदौली के इस SP ने खुद की पोल खोलने वाले कांस्टेबल को किडनैप करा दिया, 17 पुलिसवालों पर केस

शीतल पी सिंह-

ये चंदौली के तत्कालीन SP अमित कुमार हैं, आरोप है कि ये महीने का 12 लाख वसूलते थे। एक हेड कांस्टेबल ने इसका भंडाफोड़ कर दिया। एसपी साहब ने उस हेडकांस्टेबल को पहले बर्खास्त किया फिर उसको किडनैप करवा लिया।

फिर उसके बाद उस पर मुकदमा दर्ज करके किडनैपिंग को गिरफ्तारी दिखा दिया।

अब SP साहब सहित 17 पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

योगी सरकार में माडल पुलिस अपराधियों के गिरोह में तब्दील होती जा रही है। जगह जगह से वसूली गैंग चलाने के आरोप पुलिस पर लग रहे हैं जिन्हें आपरेशन लँगड़ा और एनकाउंटर की सनक में छिपाया जाता है। कहीं-कहीं अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार करके वाहवाही लूटने का शग़ल चल रहा है।

सुप्रीम कोर्ट तक को इसका भान हो गया है, कल एक मामले में उन्होंने यूपी पुलिस प्रमुख पर असाधारण टिप्पणी की है लेकिन किसको लाज शर्म है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन