Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के जनसम्पर्क ‘संवाद’ में 4 साहबों की चाकरी में 40 चपरासी भरे हैं!

कुणाल शुक्ला-

RTI के माध्यम से जानकारी हासिल हुई है की छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क का “संवाद” प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से इतने कर्मचारी रखा है की इसे देख कर लगता है ये लोग भारत सरकार का “रक्षा मंत्रालय” चला रहे हैं।

  • छत्तीसगढ़ अनुसन्धान एवं विकास फर्म के माध्यम से 140 कर्मी
  • कॉलमी सर्विसेस के माध्यम से 31 कर्मी
  • एक्समैन सेक्युरिटी के माध्यम से कार्यरत कर्मी 36

कुल :- 201 कर्मी, जाहिर है इन तीन एजेंसियों को इन कर्मियों पर प्रति माह लाखों रु का भुगतान किया जा रहा होगा।

चर्चा तो ये भी है की जनसम्पर्क के अधिकारियों में हिस्सा बंटवारा ऊपर से ले कर नीचे तक पहुँच जाया करता है लेकिन इस बात की पुष्टि मैं नहीं करता।

(जनसम्पर्क के संवाद में RTI से प्राप्त कॉलमी सर्विसेस के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के सूची)


“चार साहब और चालीस चपरासी”

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क के “संवाद” में चार साहब नहीं होंगे लेकिन यहाँ चालीस चपरासी जरूर काम करते हैं, यह जानकारी RTI से हासिल हुई है।

सवाल ये है कि यह चालीस चपरासी आखिर काम क्या करते होंगे? इनकी ऐसी जरुरत क्या आन पड़ी? इतने चपरासी तो दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के दफ़्तर में नहीं होंगे जितने कि यहाँ पे जनसम्पर्क के “संवाद” में साहब लोगों कि चाकरी में हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन