Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

4पीएम ने पार किया 75 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

संजय शर्मा-

जब ये यूट्यूब चैनल शुरू किया था, तब सिर्फ़ एक सपना था. सच को बिना डरे, बिना झुके जनता तक पहुँचाना. तब नहीं सोचा था कि एक दिन आप सभी का प्यार इसे एक आंदोलन बना देगा.

आज जब 4PM के 75 लाख सब्सक्राइबर पूरे हुए हैं, तो ये सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं, ये उस भरोसे की गवाही है जो आपने हम पर किया. ये उस आवाज़ की गूंज है जो आपने मिलकर बुलंद की..

ये सफ़र आसान नहीं था ..लेकिन आपकी मोहब्बत, आपका साथ हर मुश्किल को ताक़त में बदलता चला गया.

आपके भरोसे ने हमें देश के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक मंच में बदल दिया.. हर महीने 15 करोड़ से ज़्यादा दर्शक हमारा कंटेंट देखते हैं.

न सिर्फ़ भारत में, बल्कि दुनिया के 140 से अधिक देशों में 4PM आज एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है।

हमने उत्तर प्रदेश से शुरुआत की, और आज हमने 4PM बिहार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश कर्नाटक के चैनल खोलकर अपना विस्तार कर लिया।

हमने मुंबई से 4PM Music और 4PM Bollywood की शुरुआत की, और हाल ही में दुबई में 4PM Middle East का दफ़्तर खोलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी कदम रख दिया.

हमारे लिए ये कोई मंज़िल नहीं, ये तो बस एक नई शुरुआत है. आपका प्यार ही हमारा ईंधन है. आपका साथ ही हमारी ताक़त है. और आपका विश्वास ही हमारी प्रेरणा है.

आइए, मिलकर इस सफ़र को और ऊँचाइयों तक ले जाएँ. क्योंकि अब सिर्फ़ पत्रकारिता नहीं, अब एक बदलाव की लहर बनानी है. अब सिर्फ़ सवाल नहीं, समाधान की दिशा में बढ़ना है. आपके साथ से ही हम हैं और हमेशा रहेंगे…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन