Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

4पीएम यूट्यूब चैनल को मोदी सरकार ने फिर बंद करवा दिया!

डिजिटल प्लेटफार्म 4पीएम को एक बार फिर बंद करवाए जाने की खबर है। इससे पहले भी चैनल को राष्ट्रीय लेवल का खतरा बताते हुए बंद करवा दिया गया था। सवाल यही है कि हर बार 4पीएम ही खतरा कैसे बन जाता है, जबकि बाकी और भी चैनल हैं जो मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। इनमें पुण्य प्रसून जी तो रोज मोदी सरकार गिरा देते हैं, उनका चैनल बंद नहीं होता। नीचे पढ़िए भड़ास एडिटर और 4पीएम के एक्स हैंडल का ट्वीट…


4PM न्यूज़ चैनल को भारत सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताते हुए बंद करने का आदेश जारी किया है। ये दूसरी बार हुआ है। इसके पहले जब ऐसा आदेश आया था तो संपादक संजय शर्मा जी सुप्रीम कोर्ट से चैनल खोलने का आदेश ले आए थे। -यशवंत सिंह, संपादक भड़ास4मीडिया


4PM एक्स हैंडल का ट्वीट-

एक बार फिर 4PM की आवाज़ से सत्ता घबरा गई है. आज सुबह यूट्यूब से मेल आया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर हमारे चैनल को बंद करने का आदेश दिया है.

यह पहली बार नहीं है. पिछले साल भी पहलगाम हमले के दौरान इसी आरोप की आड़ में हमारा चैनल बंद कराया गया था.

लेकिन जैसे ही हमने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की. सरकार ने चुपचाप अपना आदेश वापस ले लिया. सवाल आज भी वही है. अगर हमने देश के खिलाफ कुछ कहा ही नहीं. तो सरकार को डर किस बात का है.

क्या अब लोकतंत्र में सच बोलना भी अपराध हो गया है. क्या सत्ता से सवाल पूछना राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ माना जाएगा. साफ सुन लीजिए. हम डरने वालों में से नहीं हैं.

चैनल बंद करोगे. तो मंचों से बोलेंगे. मंच बंद करोगे. तो सड़कों से बोलेंगे. सड़कें भी रोक दोगे. तो हर घर से आवाज़ उठेगी.

सच को दबाने की हर कोशिश अंत में सच को और ताकत देती है.

  • 4PM रुकेगा नहीं.
  • 4PM झुकेगा नहीं.
  • 4PM बोलेगा. और लगातार बोलेगा.

नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर 4PM पर हमला करा दिया है।

4PM चैनल को बैन कर दिया है।

ईरान, भारत आ रहे जहाज पर हमला कर रहा, लेकिन मोदी सरकार, संजय शर्मा की पत्रकारिता पर मिसाइल गिरा रही है। लेकिन ये हमला नाकाम होगा।

ये कौन सा लोकतंत्र हैं? क्यों मोदी सरकार को संजय शर्मा के सच्चाई कहने से डर लगता है? आखिर कौन से VIDEO से मोदी सरकार विचलित हो गई है?

कारण बताने से भी डर क्यों लगता है इन्हें ?

पिछली बार भी बैन किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले U TURN ले लिया था। इस बार तो कम से कम कारण बता देते मोदी जी !!


पहले भी बंद कराया जा चुका है चैनल 4पीएम- पढ़ें

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन