Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भड़ास की खबर पर लगी मुहर, 4PM न्यूज नेटवर्क दुबई में शुरू करेगा चैनल!

4पीएम न्यूज नेटवर्क ने लखनऊ और भारत के बाद बड़ी छलांग लगाई है। जी हां भड़ास4मीडिया की खबर पर मुहर लग गई है। संजय शर्मा जी और 4पीएम अब दुबई से चैनल लॉन्च करने जा रहा है। बीते कई दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे, जब अचानक से 4पीएम की चहलकदमी दुबई में बढ़ी थी। आज सभी अटकलों से पर्दा हट गया है।

पढ़ें- दुबई से लॉन्च होने वाले चैनल का नाम क्या होगा और संपादक संजय शर्मा ने क्या कुछ लिखकर शेयर किया है…


संजय शर्मा-

भारत की धरती से निकली एक आवाज़, जिसने सच्चाई, भरोसे और बेबाकी का परचम लहराया..

अब वही आवाज़, एक नए सफर पर है. 4 PM Middle East के रूप में, दुबई से. यह सिर्फ एक यूट्यूब चैनल नहीं, बल्कि एक अहसास है. उन लाखों भारतीयों के लिए जो खाड़ी देशों में बसे हैं.

जिनके जज़्बात, संघर्ष और सपनों की कहानियाँ अक्सर सुनी ही नहीं जातीं.

हम दुबई सरकार और इस खूबसूरत देश के सम्मान के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं ,जहाँ कोई शोर नहीं होगा,सिर्फ संवाद होगा.

जहाँ किसी को कटघरे में नहीं खड़ा किया जाएगा, बल्कि उसकी कहानी सुनी जाएगी.

4 PM Middle East से उठेगी अब प्यार की ख़ुशबू, सांस्कृतिक मेल-जोल की मिठास, और भारतीयों की आवाज़. जिनका दिल हिंदुस्तान में धड़कता है, और सपना दुबई में पलता है।

आपका अपना चैनल अब आपके और करीब है .. देखते रहिए, जुड़ते रहिए, और अपनेपन की इस यात्रा में साथ चलिए.

शुक्रिया दुबई… शुक्रिया खाड़ी देशों के हमारे अपने लोगों का .. अब ये मंच आपका है


दुबई में भारतीय मूल के पत्रकारों से मिलना बेहद सुखद अनुभव है. कल की बैठकी में इस मुल्क की और यहॉ की ऐसी ऐसी ख़ासियत के बारे में पता चली जो मैं पहले जानता नहीं था.

नावेद, शनिर सिद्दीकी और शकील जी 4 PM के पहले से प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने 4 PM Middle East के लिये कई बेहतरीन सुझाव दिये..

भड़ास में प्रकाशित ये खबर भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन