Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नेशनल चैनल पर ताला जड़ा तो 4PM यूपी जेट की रफ्तार से उड़ पड़ा!

संजय शर्मा-

सरकार ने जब मेरा नेशनल चैनल बंद किया, शायद उन्हें लगा होगा कि 4PM की आवाज़ दब जाएगी. लेकिन हुआ ठीक उल्टा.

नेशनल चैनल पर ताला लगा तो मेरा दूसरा चैनल ‘4 PM UP’ जेट की रफ़्तार से उड़ पड़ा. देखते ही देखते उसके भी 19 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हो गए. जिस आवाज़ को दबाने की कोशिश हुई, वही आवाज़ और ज़्यादा लोगों तक पहुँच गई.

सबसे दिलचस्प बात ये रही कि दुनिया भर में खबरें छपीं कि सरकार किस तरह लगातार मेरे चैनलों के पीछे पड़ी है. करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च करता तब भी शायद इतना प्रचार नहीं मिलता, जितना इस कार्रवाई ने दिला दिया.

और सबसे बड़ा पल तो वो था जब देश के सबसे प्रतिष्ठित अखबार The Hindu ने पूरे पेज पर मेरी और 4PM की कहानी प्रकाशित की. सच कहूँ तो मुझे खुद नहीं पता था कि मोदी जी मुझे इतना “प्यार” करते हैं कि मेरे संघर्ष को राष्ट्रीय बहस का विषय बना देंगे.

लेकिन इस पूरी लड़ाई में सबसे बड़ी ताकत आप लोग रहे. आपने जिस तरह 4 PM UP पर प्यार बरसाया, समर्थन दिया, और हर मुश्किल में साथ खड़े रहे, वो मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है.

दिल से आभार. ये सिर्फ़ एक चैनल की लड़ाई नहीं रही, ये सच बोलने और सवाल पूछने की ताकत की जीत बन गई है

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन