Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भारत सरकार का X को आदेश- ८००० हैंडलों को बंद करो!

इनमें कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थान भी हैं!

राहुल देव-

कृपया X की इस सूचना को ध्यान से पूरा पढ़िए। यह भारतीय नागरिकों के सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अत्यंत गंभीर हमला है। भारत सरकार ने X को आदेश दिया है कि ८००० हैंडलों को बंद किया जाए। इनमें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थान भी हैं।

आदेश यह नहीं बताता कि किन कारणों/ग़लत सूचनाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसमें मनमानेपन की गुंजाइश बहुत बढ़ जाती है।

ऐसा कोई अंकुश हमें उन भारतीय चैनलों पर नहीं दिखता जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर भारतीय क़ब्ज़े जैसे घोर भ्रामक समाचार खुल कर प्रसारित कर रहे हैं।

पूरा देश पाकिस्तान के विरूद्ध कार्रवाई में सरकार के साथ है। लेकिन हम नागरिक यह अपेक्षा भी करते हैं कि वस्तुस्थिति तथा तथ्यों को छिपाया नहीं जाएगा, हमें सूचना के स्रोतों से वंचित नहीं किया जाएगा।

भारत के विरूद्ध ग़लत सूचनाएँ फैला रहे संगठनों और तत्वों को पहचाना और दंडित किया जाए। लेकिन हमारी लोकतांत्रिकता को बचाए रखते हुए। हमें अँधेरे में रखना राष्ट्रीय सुरक्षा के विपरीत काम करता है।

देश और उसके नागरिक सरकार के अधीन नहीं सरकार उनके अधीन है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन