Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आजतक से निकलकर न्यूज़24 से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंघल!

वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंघल ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सूत्रों से मिले इनपुट के अनुसार, उन्होंने चैनल में बतौर कंसल्टेंट एडिटर जॉइन किया है। बताया ये भी जा रहा है कि वह यहां इनपुट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अशोक सिंघल ने कुछ महीने पहले ही ‘आजतक’ में अपने करीब 18 साल के लंबे सफर का अंत किया था। वह जुलाई 2008 में ‘आजतक’ से जुड़े थे और वहां मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखने वाले अशोक सिंघल को मीडिया जगत में करीब 34 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित अखबार ‘जनसत्ता’ से की थी। उस दौर में ओम थानवी चंडीगढ़ में और प्रभाष जोशी दिल्ली में संपादक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसके बाद वह ‘राष्ट्रीय सहारा’ से जुड़े। फिर उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर रुख किया और कुछ समय ‘एनडीटीवी’ में काम किया। इसके बाद वह करीब 12 वर्षों तक ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़े रहे। साल 2008 में उन्होंने ‘आजतक’ का रुख किया और वहां करीब 18 साल तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब ‘आजतक’ को अलविदा कहने के बाद उन्होंने ‘न्यूज24’ के साथ नई पारी शुरू की है।

सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले अशोक सिंघल को मीडिया जगत में एक ऐसे पत्रकार के रूप में जाना जाता है, जो हमेशा अपने काम को प्राथमिकता देते हैं। संसद और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ी हजारों अहम खबरें ब्रेक करने वाले अशोक सिंघल ने अपनी मेहनत और पत्रकारिता के अनुभव के दम पर देश के करोड़ों दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। लंबे अनुभव के बावजूद वह आज भी टीवी न्यूज की दुनिया में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं।

Related News…

अशोक सिंघल ने लंबी पारी के बाद आजतक से विदाई ली!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन