Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड : भास्कर सहित महाराष्ट्र के 85 अखबार मालिकों को शो कॉज नोटिस जारी

पत्रकारों के वेतन, एरियर और प्रमोशन से जुड़े मजीठिया वेज बोर्ड मामले में महाराष्ट्र के कामगार आयुक्त विभाग ने दैनिक भास्कर की प्रबंधन कंपनी डी बी कॉर्प सहित कुल 85 अखबारों के मालिकों को शो कॉज नोटिस भेजा है। इन अखबार मालिकों में कोंकण (मुम्बई), नासिक, औरंगाबाद, नागपुर और पुणे से प्रकाशित अखबारों के मालिक शामिल हैं। इन अखबार मालिकों में सबसे ज्यादा 26 अखबार कोंकण (मुम्बई) के हैं जबकि पुणे के 13, नागपुर के 14, नासिक के 10 और औरँगबाद के 22 अखबार शामिल हैं।

ये खुलासा हुआ है आरटीआई के जरिये। मुम्बई के निर्भीक पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट शशिकान्त सिंह ने महाराष्ट्र के कामगार आयुक्त कार्यालय से ये जानकारी निकाली है। इस जानकारी में बताया गया है कि महाराष्ट्र से कुल 134 समाचार पत्रों का प्रकाशन होता है जिसमें सितंबर 2016 तक मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश को अमल में लाया जा रहा है या नहीं, इसके लिए 132 समाचार पत्रों का कामगार अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया। इन 134 समाचार पत्रों में 49 समाचार पत्रों का प्रकाशन कोंकण (मुम्बई) से होता है। इसमें 48 अखबारों का सर्वे कर मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश लागू न करने या डाक्यूमेंट न देने पर 26 अखबार मालिकों को शोकॉज नोटिस भेजा गया।

इसी तरह पुणे से 18 अखबारों का प्रकाशन होता है और सभी का सर्वे कर 13 को शोकॉज नोटिस भेजा गया। नागपुर से 29 समाचारपत्र प्रकाशित होते है जिसमे 28 का सितंबर 2016 तक सर्वे कर 14 को शोकॉज नोटिस भेजी गयी। इसी तरह नासिक से 12 समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं जिसमे सभी का सर्वे कर मजीठिया वेजबोर्ड की सिफारिश लागू न करने या डाक्यूमेंट न देने पर 10 अखबारों के मॉलिकों को शोकॉज नोटिस भेजा गया। औरंगाबाद से 26 समाचार पत्रों का प्रकाशन होता है और सभी 26 समाचार पत्रों का सर्वे कर 22 अखबार मालिकों को शोकॉज नोटिस भेजा गया। नोटिस के मामले में कोंकण (मुम्बई) नंबर वन पर है जबकि दूसरे नंबर पर औरंगाबाद है। नोटिस की ये जानकारी कामगार आयुक्त ने माननीय सुप्रीमकोर्ट को भी लिखित रूप से दे दी है।

शशिकान्त सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
9322411335

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Nk

    October 29, 2016 at 6:01 pm

    जेल में डालो भास्कर वालों को चोर साले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन