Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दिलीप मंडल के एनडीटीवी ज्वाइन करने की खबर झूठी

सवर्णों को लगातार निशाने पर रखने वाले पत्रकार दिलीप मंडल को लेकर पिछले चौबीस घंटे से एक अफ़वाह वायरल है कि उन्होंने एनडीटीवी ज्वाइन कर लिया है।

लोगों ने उनका पद भी बता दिया- एग्जीक्यूटिव एडिटर!

दरअसल हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद मचे बवाल के बीच दिलीप मंडल ने अड़ानी ग्रुप का पक्ष लिया था और इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

इसी के बाद उनके ‘चाहनेवालों’ ने उन्हें अड़ानी द्वारा अधिग्रहित चैनल एनडीटीवी ज्वाइन करा दिया।

आज ख़ुद दिलीप मंडल ने एक पोस्ट लिख कर अपने बारे में चल रही अफ़वाहों का खंडन किया। पढ़िए-

हिंदी पत्रकारिता छोड़कर इंगलिश में पूरी तरह काम करते हुए मुझे कई साल हो गए। हिंदी चैनल या अख़बार में लौटने का मेरा कोई इरादा नहीं है। अफ़वाह फैलाने वाले हिंदी पत्रकारों की बौद्धिक क्षमता संदिग्ध है। एक और स्पष्टीकरण- अपने बारे में चर्चा चलवाने या चर्चा में बने रहने के लिए मैंने किसी को कोई भुगतान नहीं किया है। आप चाहें तो जाँच कर सकते हैं। उन्हें 11 रुपए भी नहीं दिए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन