Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शाहजहांपुर में पीटीआई के पत्रकार की ऑडियो हुई वायरल

अनुराग राजू मिश्रा-

शाहजहांपुर जनपद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जो कि पीटीआई एजेंसी के पत्रकार भी हैं, उनकी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

ऑडियो में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जनपद के पंडित पत्रकारों को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए सुने जा सकते हैं। यही नहीं पीटीआई जिला संवाददाता जनपद के पंडित पत्रकारों को नेतागिरी नहीं करने देने के साथ-साथ पंडित अधिकारियों को भी अपशब्द कहते हुए वायरल ऑडियो में सुने जा सकते हैं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जनपद के कई पत्रकारों की होली पर लिए गए गिफ्ट की भी चर्चा कर रहे हैं और नगद धनराशि किसको कितनी मिली यह भी बता रहे हैं।

हद तो तब हो जाती है जब वह जिले के मुखिया पुलिस अधीक्षक को भी नहीं छोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक उन्हें एक बस मालिक से ₹5000 महीना दिलवाते हैं। फिलहाल ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और पीटीआई के जिला संवाददाता राजीव शर्मा की यह वायरल ऑडियो इस समय जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उधर राजीव शर्मा ने अपने बयान में आडियो को फर्जी बताया है और इसमें खुद की आवाज होने से इनकार किया है. भड़ास को भेजे एक मेल में राजीव ने बताया है कि किसी दूसरे के आडियो को उनका बताकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. राजीव का पूरा पक्ष नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करके पढ़ा जा सकता है.

पहले ऑडियो सुनें-

https://www.facebook.com/100081160526292/posts/pfbid031cAbdGf1e7CNbrKJMCm8qtpbLSSBDXFiusvsFz48MJN4mowuMkFjMfVZfwCBxEUZl/?mibextid=v7YzmG

जानें राजीव शर्मा का पक्ष-

वायरल आडियो में मेरी आवाज नहीं है : राजीव शर्मा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन