Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कानपुर में पत्रकार चंदन पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

कानपुर । 20 अगस्त को कानपुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े पत्रकार चन्दन जायसवाल पर जानलेवा हमला करने वाला रितेश गुप्ता उर्फ वासू गुप्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अन्य हमलावर अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बताते चलें कि पुलिस की पकड़ में आया रितेश गुप्ता उर्फ वासू गुप्ता अपने आपको समाजवादी पार्टी का नेता बताकर रौब झाड़ता रहता था जबकि वह कमोडिटी शेयर ट्रेडिंग की आड़ में सट्टे का कारोबार करता था। यह भी पता चला कि वह जुआखाना भी चलवाता था।

कोतवाली पुलिस ने रितेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। कोतवाली सीओ राजेन्द्र धर द्विवेदी ने बताया कि नामजद तीन आरोपियों में वासू गुप्ता, उसका बडा भाई सानू गुप्ता व पिता विजय गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज थी, जिसमें हमने मुख्य आरोपी हमलावर वासू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। चन्दन जायसवाल ने बताया कि शहर के सभी पत्रकार भाइयों के सहयोग के चलते पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कानपुर प्रेस क्लब के महामंत्री अवनीश दीक्षित सहित सभी पत्रकार भाइयों के सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि कानपुर प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य गणों का भरपूर साथ मिला। अन्य जिलों के पत्रकार भाइयों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन