Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अजीत अंजुम के यूट्यूब चैनल के चालीस लाख सब्सक्राइबर हुए!

Ajit Anjum
@ajitanjum

4000000 Subscribers… जो सोचा न था … आप सबके सहयोग और स्नेह ने आज हमारे यूट्यूब चैनल को इस मुकाम तक पहुंचा दिया है. आज हमारा परिवार 40 लाख Subscribers वाला हो गया.

दुनिया भर के लोग हमारे चैनल को देख रहे हैं. सराह रहे हैं. हौसला – अफजाई कर रहे हैं. और क्या चाहिए… सवा तीन साल पहले जब कोरोना काल में अचानक यूट्यूब चैनल शुरू किया था, तब कहां मालूम था कि ये मुकाम भी आएगा.

कहां मालूम था कि लाखों लोग यूं देखने – सुनने और पसंद करने लगेंगे. कहां मालूम था कि देश के किसी भी हिस्से में जाने पर लोग तपाक से मिलेंगे और कहेंगे -आप अच्छा काम कर रहे हैं, हम आपका चैनल देखते हैं.

कहां मालूम था कि चैनलों से गुम हुई हमारी आवाजें लाखों लोगों के मोबाइल में गूंजने लगेंगी. लोगों से मुलाकातों की ऐसी – ऐसी यादें दिमाग में दर्ज हैं कि लिखने लगूं तो पचासों पन्ने कम पड़ जाएंगे.

ये सिर्फ आप सबकी वजह से मुमकिन हुआ है. बाकी मेहनत हमारी छोटी सी टीम की है, जो जी जान से जुटे रहते हैं. हम तो निमित्त मात्र हैं. आप हैं, तभी हम हैं.

आप सभी का शुक्रिया. प्यार बनाए रखिएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन