Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजस्थान में NDTV का स्वागत : डॉ जगदीश चंद्रा

लांच हो गया एनडीटीवी का राजस्थान चैनल…

जयपुर में आज धूमधाम से एनडीटीवी के राजस्थान बेस्ड रीजनल न्यूज चैनल की लांचिंग हुई. इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भारत24 न्यूज चैनल के सीएमडी और एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंदा, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, एनडीटीवी के प्रधान संपादक संजय पुगलिया समेत बहुत-से विशिष्ट जन मौजूद थे.

डॉ जगदीश चंद्रा ने एनडीटीवी के राजस्थान आगमन का दिल खोलकर स्वागत किया. ऐसा पहली बार है जब किसी जमे जमाए न्यूज चैनल ने अपने प्रतिद्वंद्वी चैनल का न सिर्फ दिल खोलकर स्वागत किया बल्कि इस लांचिंग समारोह का अपने चैनल पर प्रसारण भी किया.

लांचिंग समारोह की विस्तृत खबर का प्रसारण राजस्थान के लीडिंग न्यूज चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज पर भी हुआ जिसे आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं. ज्ञात हो कि फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल को डॉ जगदीश चंद्रा ने शुरू किया और अब इसे डॉ चंद्रा के भाई पवन अरोड़ा संचालित करते हैं.

https://youtu.be/iZsSVy7Uh38

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन