Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज्ञानेंद्र तिवारी ने एबीपी न्यूज को अलविदा कहा

एबीपी न्यूज के छत्तीसगढ़ प्रभारी और सीनियर रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी ने चैनल को अलविदा कह दिया है. वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. ज्ञानेंद्र को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग कह रहे हैं वह छत्तीसगढ़ केंद्रित एक रीजनल न्यूज चैनल लाने जा रहे हैं. वहीं कुछ का कहना है कि वे एक छोटे ब्रेक के बाद फिर से नई पारी की शुरुआत किसी बड़े मीडिया संस्थान में करेंगे.

ज्ञानेंद्र ने एबीपी न्यूज में रहते हुए छत्तीसगढ़ के अलावा करीब बाइस राज्यों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की. ज्ञानेंद्र ने अपने कार्यों से दबंग और तेजरर्रार रिपोर्टर की छवि अर्जित की है. वे इससे पहले दैनिक भास्कर में हुआ करते थे जहां उन्होंने खोजी पत्रकारिता के जरिए कई बड़े घोटालों को एक्सपोज किया. ज्ञानेंद्र को इसके लिए दैनिक भास्कर के प्रबंधन निदेशक सुधीर अग्रवाल ने बेस्ट रिपोर्टर के लिए सम्मानित भी किया.

नोटिस पीरियड खत्म करने के बाद ज्ञानेंद्र क्या करते हैं, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन