Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अस्सी पार के वरिष्ठ पत्रकार आनंद स्वरूप वर्मा जी की सेहत का क्या है राज!

यशवंत सिंह-

अस्सी पार के वरिष्ठ पत्रकार आनंद स्वरूप वर्मा जी बिलकुल स्वस्थ और सानंद हैं! कल भाई अभिषेक श्रीवास्तव जी के साथ उनसे मिलने पहुँचा था। एएसवी सर की लाइफस्टाइल अदभुत है। वे ढेर सारी चीजों में अपन लोग के रोल मॉडल हैं।

उनसे मिल कर लगता है कि इस दुनिया में हम लोगों का कोई गार्जियन है, कोई पूछने वाला है। कितनी भी बदमाशी करके आओ, एक शख़्स है जो दुलारते हुए कहेगा- कोईं बात नहीं, चलो आगे से ध्यान रखना, आओ गाना गाते हैं।

निश्छल, सहज, सरल, टैलेंटेड, जनपक्षधर, पढ़ाकू, साहसी, अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ, चर्चित पत्रिका समकालीन तीसरी दुनिया के प्रधान संपादक, कई किताबों के लेखक… वे लीजेंड हैं।

बारहो मास वे मूँगफली खाते हैं। उनकी शानदार सेहत का मुझे यही रहस्य लगता है। कल उनके लिए हम दो किलो वाटर चेस्टनट ले गये। एएसवी सर देसी आदमी हैं तो उन्हें पसंद आयेगा। उन्होंने ही बताया कि इसे अंग्रेज़ी में वाटर चेस्टनट कहते हैं। एक बार उनका मन हुआ खाने का तो ऑनलाइन ऑर्डर के दौरान ये नाम पता चला।

हिन्दी में इसे क्या कहते हैं, अब आप लोग पता करिए।

तस्वीर में गुरु-शिष्य की ये मुद्रा आंतरिक संवाद के सप्तम सुर को क्रॉस करने के चलते तरंगित हुई लग रही है।

जै जै

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन